उद्यानिकी एवं खाद्य प्रसंस्करण मंत्री कुशवाह 2 जनवरी तक होशंगाबाद जिले के प्रवास पर रहेंगे
भोपाल
उद्यानिकी, खाद्य प्रसंस्करण (स्वतंत्र प्रभार) एवं नर्मदा घाटी विकास राज्य मंत्रीभारत सिंह कुशवाह होशंगाबाद जिले में तीन दिवसीय पर है। निर्धारित दौरा कार्यक्रम अनुसार राज्य मंत्रीकुशवाह गुरुवार 31 दिसम्बर को दोपहर में पचमढ़ी पहुंचे।
राज्य मंत्रीकुशवाह नववर्ष के पहले दिन एक जनवरी 2021 को 11 बजे कृषक प्रशिक्षण केन्द्र प्रमुख उद्यान पचमढ़ी में आयोजित कृषक प्रशिक्षण कार्यकम में शामिल होंगे। दोहपर 1 बजे मटकुली नर्सरी का भ्रमण करेंगे। अपरान्ह 3 बजे मंत्रीकुशवाह पचमढ़ी से चूरना प्रस्थान करेंगे।
राज्य मंत्रीकुशवाह 2 जनवरी 2021 को पूर्वान्ह 11 बजे चूरना से होशंगाबाद के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 1 बजे भवानी कुंज (तवा) नर्सरी होशंगाबाद में आयोजित कृषक प्रशिक्षण शिविर में शामिल होंगे और शाम 4 बजे होशंगाबाद से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे।

पाठको की राय